
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : चार मंजिला अवैध साम्राज्य खड़ा कर लिया, निगम ने थमाया नोटिस…
राजनांदगांव . शहर के फौव्वारा चौक में निगम की अनुमति के विपरीत चार मंजिला कॉप्लेक्स खड़ा कर दिया गया है। मामला उजागर तब हुआ गुरुवार को इस अवैध निर्माण को लेकर खबर प्रकाशित की। खबर छपते ही नींद से जागे निगम प्रशासन ने व्यापारी राजकुमार पटवानी और नरेश पटवानी को नोटिस थमाया है।
निगम से 1800 वर्गफीट में दुकान निर्माण की अनुमति ली गई थी, लेकिन उससे कहीं ज्यादा जगह में चार मंजिला कॉप्लेक्स खड़ा कर दिया गया जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। हालांकि, निगम की ओर से भेजे गए नोटिस में यह नहीं बताया गया है कि कितनी अधिक जमीन पर अवैध निर्माण हुआ है, जिससे प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या निगम प्रशासन इस मामले में केवल नोटिस देकर खानापूर्ति करेगा या फिर जमीनी कार्रवाई भी करेगा?






