छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बैंक खाते को परिचित को दिया, संदिग्ध लेनदेन होने पर युवक गिरफ्तार …

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने कमीशन के लालच में साइबर ठगी की काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए अपना बैंक खाता किराए पर देने वाले एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने खाते का उपयोग ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए दिया था। भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध बैंक खातों की जांच के दौरान Bank of Maharashtra के एक खाते में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। जांच में सामने आया कि खाता जरहाभाठा निवासी सकलैन आबिद के नाम पर है। बैंक विवरण खंगालने पर पता चला कि खाता खुलने के बाद से इसमें साइबर धोखाधड़ी की बड़ी राशि जमा हुई, जिसे बाद में ऑनलाइन माध्यमों और नकद निकासी के जरिए दूसरे खातों में भेज दिया गया। आरोपित ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत ठगी की संपत्ति को छिपाने और बेईमानी से लाभ लेने के लिए अपने खाते का दुरुपयोग होने दिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा रही है।

साइबर अपराधियों पर लगाम कसने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष पोर्टल आरोपितों पर कार्रवाई में मददगार साबित हो रहा है। पोर्टल पर उक्त खाते के विरुद्ध देश के किसी अन्य राज्य से ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पोर्टल पर संदिग्ध गतिविधि दिखने के बाद स्थानीय पुलिस ने इसकी कड़ियां जोड़ीं और आरोपित तक पहुंच गई। साइबर अपराधी अक्सर कम उम्र के युवाओं को कुछ रुपयों का लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड ले लेते हैं। इन खातों का उपयोग देशभर में होने वाली ठगी के पैसे को सुरक्षित निकालने के लिए किया जाता है। पुलिस अब मामले के मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जिसने आरोपित को इसके लिए तैयार किया था।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button