CG : काम Zero और विकास कार्य का पैसा डकार गया सरपंच, थाने पहुंची जागरूक मालिक …
गरियाबंद। दो साल पहले मंजूर हुए पानी टंकी स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार काम पैसे आहरण के बावजूद नहीं हुआ। जनपद और जिला पंचायत में गुहार लगाने के बाद काम नजर नहीं आया तो पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुम हो चुके काम को ढूंढने थाने में आवेदन लेकर पहुंची।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमति यादव आज पानी टंकी और पाइप लाइन के काम को ढूंढने का गुहार लेकर थाने पहुंच गई। लिखित आवेदन देकर धनमति ने बताया कि जिला पंचायत सभापति रहते हुए उन्होंने दासोपारा के ग्रामीणों को पेय जल संकट से राहत देने वार्ड क्रमांक 13 में बोर खनन, पानी टंकी स्थापना पर पाइप लाइन विस्तार के लिए वर्ष 2024 में जिला पंचायत निधि से काम मंजूर कराया था।
ग्राम पंचायत चिचिया को कार्य एजेंसी बनाया गया था। पंचायत ने चयनित स्थल का जियो टैगिंग कराया फिर नोटशीट चलाकर, निर्माण के लिए प्रथम किश्त की राशि 1.20 लाख रुपए साल भर पहले निकाल लिया। यह सब कुछ तत्कालीन सरपंच राजकुमार प्रधान के कार्यकाल में हुआ। कार्यकाल बदलते ही जनपद के रिकॉर्ड में कार्य प्रगति पर नजर आ रहा था, जबकि स्थल के काम के लिए एक ईंट तक नहीं रखी गई थी। गर्मी में हर साल पेय जल संकट गहराता है, जिसके चलते धनमति ने 6 माह पहले से जनपद और जिला में लगातार पत्राचार कर कार्य को पूर्ण करने की मांग करती रही पर उसे प्रशाशन ने यह तक नहीं बताया कि कागजों के प्रगति पर दिख रहा काम आखिर हो कहा पर रहा है। परेशान होकर महिला नेत्री ने आज देवभोग थाना पहुंच गुम हो चुके निर्माण कार्य को ढूंढने का गुहार थाना प्रभारी फैजुल शाह से लगा दी है।


