छत्तीसगढ़गरियाबंद जिला

CG : कलेक्टर एवं एसपी ने स्कूल, आंगनबाड़ी, आदिवासी आश्रम एवं स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण…

नागाबुड़ा एवं पीपरछेड़ी स्कूल के प्राचार्याें तथा पीपरछेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित

गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर आज गरियाबंद विकासखण्ड के कई शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाबुड़ा एवं पीपरछेड़ी के निरीक्षण के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने पर काफी फटकार लगाते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन के समय बच्चों को स्कूल आने की आदत लगाना चाहिए ताकि वे आगामी शिक्षा सत्र में नियमित रूप से आ सके और उनका मन पढ़ाई में लगा रहे।

लेकिन नागाबुड़ा एवं पीपरछेड़ी के स्कूल में प्राचार्यों को ऐसा नहीं करने पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र में मरीज उपचार के लिए अचानक ही पहुंचते है। मरीजों के स्वास्थ्य का उपचार करना चिकित्सकों एवं स्टॉफ का दायित्व होता है।

इसी प्रकार कलेक्टर उइके ने आदिवासी शासकीय आश्रम शाला कमारभौदी का निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम के अधिकारियों को कहा कि बच्चों के मच्छरदानी, कंबल, चद्दर इत्यादी को धुलवाकर रखें। साथ ही गद्दे को धुप में अच्छे से सुखाकर व्यवस्थित जगह रखें। उन्होंने कहा कि 50 सीटर आश्रम में आसपास क्षेत्र के बच्चों को रखकर शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई करना सुनिश्चित करें। छात्रावास आश्रम में रखने से बच्चों को संस्कार मिलता है। साथ ही बच्चे स्वंय आत्मनिर्भर बनते है।

इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 नागाबुड़ा का निरीक्षण किया। जिसमें कलेक्टर एवं एसपी ने सभी बच्चों से उनके नाम सहित उनकी रूचि के बारे में जानकारी ली और बच्चों से बारहखड़ी, वर्णमाला, अंग्रेजी के अल्फाबेट, फलों एवं फूलों के नाम के अलावा बच्चों से गीत-कहानी एवं गाना भी सुने। बच्चों ने बड़े ही बेझिझक होकर बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के प्रतीभा को देखकर उनकी तारीफ की और उन्हें चाकलेट भी प्रदान किए। कलेक्टर ने चिरायु टीम द्वारा आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों के पौष्टिक भोजन, पेयजल, टीकाकरण, विद्युत, स्वच्छता, सुपोषण इत्यादि के बारें में जानकारी ली।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button