DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनसामान्य के लिए वरदान

रायपुर,

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनसामान्य के लिए वरदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल से पूरी तरह मुक्त हो रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पन्न कर अतिरिक्त लाभ भी अर्जित कर रहे हैं।

राजनांदगांव शहर के लेबर कॉलोनी निवासी अंशुमन झा ने बताया कि उन्होंने नवम्बर 2024 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित किया। इस पर लगभग 1 लाख 98 हजार रुपये की लागत आई, जिसमें शासन की ओर से 78 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। शेष राशि हेतु उन्हें मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी मिली।

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल औसतन 1200 से 1500 रुपये आता था, जो गर्मियों में बढ़कर 2500 से 3000 रुपये तक पहुंच जाता था। किंतु सोलर पैनल स्थापना के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, अब तक वे लगभग 3200 रुपये मूल्य की अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भी जमा कर चुके हैं, जिसका उपयोग भविष्य में किया जा सकता है।

झा ने यह भी बताया कि सोलर पैनल स्थापित होने के बाद से उनके घर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की समस्या समाप्त हो गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई निर्बाध रूप से हो रही है और परिवार को भी सुकून मिला है। सभी घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अब निरंतर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा भी 15 से 30 हजार रुपये तक का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की गई है, जिससे हितग्राहियों को दोगुना लाभ मिलेगा। यह योजना आम जनता के लिए न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। झा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने और बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा-दाता बनने की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.