छत्तीसगढ़DPR छत्तीसगढ समाचारराजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गायत्री विद्यापीठ का शानदार रिजल्ट, प्रियल राजा ने 96.2 प्रतिशत के साथ किया टॉप, कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

राजनांदगांव. शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके गायत्री विद्यापीठ, कैसर नगर का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 का परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं में प्रियल राजा पिता रीतेश राजा माता अल्पा राजा ने 96.20 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, आरूषी बिसेन पिता विजय कुमार बिसेन, माता तुलेश्वरी बिसेन एवं ढालेन्द्र साहू पिता नारद साहू माता पुष्पलता साहू ने 94 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान व सिद्दिकाश्री वैष्णव पिता दिनेश कुमार वैष्णव माता रोशनी वैष्णव 93.80 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में शाला का कुल परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

शाला के प्राचार्य श्री अंकित व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत लगन के साथ अभिभावक एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन के कारण विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति की मेहनत एवं सतत् अभ्यास के कारण ही आज हम इस मंजिल पर पहुँचे है।

छात्रों की इस सफलता पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन, सचिव श्री गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री सागर चितलांग्या, संरक्षक श्री नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी श्री हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, सह स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री मनोज चितलांग्या, एकेडमिक डायरेक्टर श्री अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्री अंकित व्यास, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button