
Rajnandgaon : सामान्य वर्ग से क्लैट परीक्षा में अंशुल सिंह ने शानदार सफलता प्राप्त की…
राजनांदगांव, क्लैट परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। जिसमें राजनांदगांव के अंशुल सिंह ने शानदार सफलता प्राप्त की है। अखिल भारतीय स्तर की विधि कोर्स की परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी। जो देशभर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए 126 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी।
इस दौरान कुल 92,000 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से यूजी कोर्स के लिए 75,009 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, 17,335 उम्मीदवार पीजी कोर्स में शामिल हुए। जारी परीक्षा परिणाम में सामान्य वर्ग से राजनांदगांव के अंशुल सिंह ने आशातीत सफलता प्राप्त की है। अंशुल ने 87 मार्क्स प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के एकमात्र राष्ट्रीय विधि महाविद्यालय हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर के लिए चयन हो गया है। अंशुल सिंह प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट रविन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं।


