छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे

राजनांदगांव 06 जून 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 7 जून 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 7 जून को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.15 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव पहुंचकर श्री रामलला दर्शन योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे से 6 बजे तक स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में आयोजित तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 7 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से कार द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें