देशजॉब अपडेट

HP CBSE Schools: 134 सरकारी स्कूलों में 5,623 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को

धर्मशाला/शिमला। Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) ने प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध 134 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई सब कैडर के तहत 5,623 पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 22 मार्च (रविवार) को आयोजित होगी।

यह प्रक्रिया Directorate of School Education Himachal Pradesh के अधीन कार्यरत पात्र एवं सेवारत शिक्षकों के लिए है, जो लागू भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। बोर्ड की भूमिका स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित करने, पदवार मेरिट सूची तैयार करने और परिणाम घोषित करने तक सीमित रहेगी। पात्रता निर्धारण, प्रतिनियुक्ति और पदस्थापन का अधिकार शिक्षा निदेशालय के पास रहेगा।

HP CBSE Schools: 134 सरकारी स्कूलों में 5,623 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 22 मार्च को

ऑनलाइन आवेदन शुरू, लिंक hpbose.org पर उपलब्ध

बोर्ड ने पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विस्तृत निर्देश, पात्रता मानदंड और नियम-शर्तों सहित प्रॉस्पेक्टस/सूचना विवरणिका आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर जारी कर दी गई है। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जो निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं और तय समयसीमा के भीतर शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते हैं।

आवेदन और परीक्षा का शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 11 फरवरी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 25 से 27 फरवरी
  • आवेदन में सुधार (करेक्शन विंडो): 28 फरवरी से 1 मार्च
  • स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि: 22 मार्च (रविवार)

आवेदन शुल्क: ₹500
लेट फीस: ₹600

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन पेमेंट गेटवे (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) से ही मान्य होगा। बिना शुल्क के आवेदन स्वतः निरस्त कर दिए जाएंगे।

जरूरी निर्देश

  • ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • अपूर्ण या निर्धारित शुल्क के बिना आवेदन तत्काल निरस्त किए जाएंगे।
  • केवल आवेदन करने से परीक्षा में शामिल होने या चयन का अधिकार नहीं बनता।
  • अंतिम चयन पदवार मेरिट सूची, पात्रता जांच, दस्तावेज सत्यापन, पदों की उपलब्धता और सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।
  • करेक्शन विंडो के दौरान ही त्रुटि सुधार संभव होगा; इसके बाद किसी अनुरोध पर विचार नहीं होगा।

किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी कार्यालय समय में बोर्ड हेल्पलाइन 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।