छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का जुनून: आजाद चौक में राष्ट्रगान के साथ मैच का लाइव आनंद

राजनांदगांव। ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण आजाद चौक में बड़ी स्क्रीन पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद लेने पहुंचे।

मैच शुरू होने से पहले आजाद चौक में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, वहां मौजूद सभी लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
आजाद चौक में यह आयोजन चौपाल ग्रुप द्वारा कराया गया है, जहां बड़ी स्क्रीन लगाकर दर्शकों के लिए मैच देखने की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अशोक शर्मा, भरत वर्मा नरेश बैद पतली बालू भंसाली वरुण भास्कर गुप्ता सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। सभी लोग बड़े उत्साह के साथ बैठकर फाइनल मैच का रोमांचक नजारा देख रहे हैं।

फाइनल मुकाबले को लेकर शहर में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग आजाद चौक पहुंचकर टीम इंडिया का हौसला बढ़ा रहे हैं।

Read Also: राजनांदगांव: भाजपा नेता कोमल सिंह राजपूत के भाई के घर चोरी, लाखों के जेवर और मोबाइल ले गए चोर

Related Articles

Back to top button