
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव: गांधी चौक में देर रात चाकूबाजी, एक युवक घायल
राजनांदगांव |
राजनांदगांव शहर के व्यस्त इलाके गांधी चौक में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



