छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: दुर्गा विसर्जन जुलूस में विवाद: समिति सदस्य पर मारपीट का आरोप

राजनांदगांव। ग्राम ईरइकला में शुक्रवार (3 अक्टूबर 2025) की शाम दुर्गा विसर्जन झांकी के दौरान विवाद हो गया। विवाद में एक ग्रामीण के साथ समिति सदस्यों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि शाम लगभग 4 बजे दुर्गा विसर्जन के दौरान उसके भतीजे विनेश बारले को समिति सदस्य छोटू महार ने “यहां से चले जाओ” कहते हुए कॉलर पकड़कर झगड़ा शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के साथ छोटू महार और करण साहू ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट की।

मारपीट में पीड़ित की दाहिनी आंख के नीचे चोट आई है। घटना को देवकी बाई बारले और खिलेश्वरी बंधे ने देखा और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढे: Rajnandgaon : अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर: युवक की मौत, चाचा गंभीर घायल

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi