Uncategorized

Rajnandgaon: मेढ़ा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 24 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त

ईंट भट्ठे के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 24 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2026 को सिविल पेट्रोलिंग एवं जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम मेढ़ा चौक में मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ईंट भट्ठे के पास उरईडबरी रोड पर अवैध शराब रखकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस ने संदिग्ध युवक से पूछताछ की, जिसने अपना नाम लवप्रीत सिंह (26 वर्ष), निवासी मलईडबरी, ओपी तुमड़ीबोड़ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास एक नीले रंग के थैले में रखे 24 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की बरामद हुए। प्रत्येक पौवा में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। कुल 4.320 बल्क लीटर शराब की कीमत लगभग 2,880 रुपये आंकी गई है।

आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। अपराध जमानतीय होने के कारण मौके पर जमानत मुचलका प्रस्तुत करने पर उसे रिहा कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें