छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जन समस्या निवारण शिविर में ​1253 आवेदन मिले…

तुमड़ीबोड़ , डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम तुमड़ीबोड़ क्लस्टर के अंतर्गत नाथूनवागांव, बोदेला, कोहका, ढाबा, ओड़ारबांध, जारवाही, बीजाभांठा, दीवानभेड़ी, पेण्डरवानी, मचानपार, धौराभांठा, बनभेड़ी, किरगी (ब), आरगांव, बांकल, खपरीकला, हरदी, कन्हारडबरी सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में कुल 1253 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके बाद आवास व अन्य विभागों के आवेदन प्रमुख रूप से सामने आए। विभागीय अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई कर पोषण किट वितरित की गई। शिविर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तुमड़ीबोड़, बीजाभांठा, धौराभांठा व कोहका के 25 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें