
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया…
छुईखदान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई छुईखदान ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर एक भव्य मशाल यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा टिकरीपारा बड़े मंगल भवन से शाम 7 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा विद्यार्थी और समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।
यात्रा जय स्तंभ चौक तक पहुंची जहां भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्वलन कर उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, जनजातीय समाज के वरिष्ठजन और समाजसेवी उपस्थित रहे।
युवाओं की उपस्थिति ने यात्रा को सफल और प्रेरणादायक बनाया।






