
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : 2 लाख रुपए का ईनाम नक्सली गिरफ्तार
राजनांदगांव गढ़चिरौली पुलिस ने ताड़गांव जंगल में घूम रहे नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली की पहचान शंकर भीमा माहका के रूप में की गई है। जिस पर 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि ताड़गांव जंगल की ओर दो टीम सर्चिंग करने निकली थी। तभी उन्हें जंगल में संदिग्ध रूप से घूम रहा व्यक्ति दिखा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नक्सली शंकर भीमा महका के रूप में हुई। वह भामरागढ़ दलम का सदस्य है। जो आगजनीए हत्या और मुठभेड़ जैसे कई वारदातों में शामिल रहा है। वह नक्सली इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी करने पहुंचा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद नक्सली को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


