छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : एक लाख का गांजा जब्त, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार…
राजनांदगांव , डोंगरगढ़ पुलिस ने जेल रोड चौथान मोड़ के पास घेराबंदी कर गांजा तस्करी कर रहे शातिर आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5.610 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।
जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। डोंगरगढ़ पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबीर से गांजा तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद चौथान मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी मोहित उर्फ मोंटू मालेकर व एक नाबालिग को पकड़ा गया।
आरोपी मोहित आदतन अपराधी है। जिस पर पूर्व में भी 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से 5 किलो 610 ग्राम गंाजा जब्त किया गया है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।



