
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : फ्लाईओवर के नीचे नालियों में डंप किया जा रहा कचरा…
राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में सफाई का अभाव बना हुआ है। यहां गंदगी और कचरा नालियों में भी डंप किया जा रहा है। जिससे पूरी नाली प्लास्टिक के कचरे से भर गई है।
फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में महावीर चौक से लेकर भदौरिया चौक तक ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां नियमित रुप से सफाई करने और नाली में डंप किया गया कचरा हटाने की जरूरत है।



