
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : अवैध धान मिला, सोसाइटी के अधिकारी हटाए गए…
राजनांदगांव | घुमका सहकारी समिति में धान खरीदी की गड़बड़ी मामले में प्रशासन से कार्रवाई की है। सोसाइटी के प्राधिकृत अधिकारी नोहेंद्र सिन्हा को पद से हटा दिया गया है। उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। उप आयुक्त सहकारिता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर 6 अप्रैल को नोहेंद्र सिन्हा को हटाने का आदेश जारी किया।
दरअसल धान खरीदी के दौरान नोहेंद्र सिन्हा की निजी फर्म सिन्हा ट्रेडर्स पर राजस्व विभाग ने दबिश दी। मौके से 42 कट्टा अवैध धान और 5 कट्टा गेहूं जब्त किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में भारी मात्रा में ऐसा धान जमा था, जिसका रिकॉर्ड में कोई उल्लेख नहीं था। प्रशासन ने नोहेंद्र सिन्हा को हटाने के साथ ही अनिता नंदे को नया प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया है।



