छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अक्षय तृतीया पर पहल: भीषण गर्मी में गोवंश व पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने कोटना बांटे…

राजनांदगांव , अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर एक अनूठी पहल की गई है। यह पहल बसंतपुर वार्ड 42 की पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने की। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच वार्ड वासियों के साथ मिल कर गोवंश और अन्य पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने कोटना मिट्टी से बने पानी के पात्र का वितरण किया। यह आयोजन उन्होंने अपने ससुर स्व. महाराजी सिन्हा की स्मृति में किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ने सभी वार्ड वासियों से अपील करते कहा कि वे अपने घरों के बाहर, छतों और आंगनों में इन कोटना में नियमित रूप से पानी भरकर रखें।

भीषण गर्मी के बीच गोवंश और पशु-पक्षियों को पीने के पानी की कमी न हो। उन्होंने कहा लगातार बढ़ते तापमान के कारण पशु-पक्षियों के सामने भी पानी का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर दाना-पानी और छांव की तलाश में भटकते रहते हैं। इसके अलावा पानी की तलाश करते बंदर भी शहर में पहुंचते है। पानी नहीं मिलने के कारण छतों पर लगी पानी की टंकियों और पाइप में पानी की तलाश करने लगते है। इस दौरान पानी की टंकी और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त भी हो जाती है। ऐसे में हमे उन बेजुबानों की प्यास बुझाने प्रयास करना होगा। इससे उन्हें राहत मिलेगी।

कोटना में पानी भरने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पार्षद अमृता मोहन सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय महाराजजी सिन्हा की स्मृति को जीवंत रखने के लिए सेवा सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर बेजुबान जीवों की प्यास बुझाना सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और युवा शामिल हुए। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से इन पात्रों में पानी भरेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। कोटना वितरण के साथ इसे उचित स्थानों में सुरक्षित करने के साथ इसमें जल भरा गया।

जल सेवा अभियान में स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना स्वास्तिक सेवा समिति के प्रदेश संरक्षक सुनील सेन ने बताया बढ़ती गर्मी में पानी की तलाश में भटकते गोवंश, श्वान, बंदर और अन्य पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने ने कोटना जल पात्र वितरण किया। जन सहयोग से एकत्रित कोटना को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक के कार्यालय से सेवाभावी लोगों को वितरित किए गए। हमारी संस्था कई सालों से सेवा कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें कोटना दिए गए और यह संकल्प दिलाया कि इनका उपयोग केवल जल सेवा के लिए किया जाएगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button