छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : विशेष जागरूकता अभियान चलाया नाबालिग छात्र.छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं और साइबर फ्राड से बचाव के लिए दी जानकारी…

खैरागढ़, यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं और साइबर फ्राड से बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

इस कार्यक्रम के तहत खैरागढ़ के पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल में लगभग 150 नाबालिग छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।

समझाया कि 18 वर्ष से पहले वाहन नहीं चलाना चाहिए और वाहन चलाने के लिए वैध दस्तावेज़ की आवश्यकता होती है। बताया गया कि साथ ही साइबर ठगी जैसे एटीएम क्लोनिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपायों के बारे में बताया गया। पुलिस ने छात्रों को टोल फ्री नंबर 1930 पर साइबर अपराध की शिकायत करने का निर्देश भी दिया। इस कार्यक्रम में जागरूक किया गया।

घायल लोगों की मदद करने की जानकारी दी :-इसके अलावा, पुलिस ने गोल्डन ओवर के दौरान घायल लोगों की मदद करने की आवश्यकता और पुराने वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट की अनिवार्यता को लेकर भी जागरूक किया। बताया गया कि यह अभियान यातायात सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.