
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : मोनिका को फिर से अध्यक्ष चुना गया…
उपरवाह . शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उपरवाह में शनिवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मोनिका धनकर को पुन: अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में उपाध्यक्ष टामेश्वरी साहू, शिक्षाविद ईश्वर साहू, पंचायत प्रतिनिधि सीताराम यादव और अन्य पालक सदस्य जैसे रामेश्वरी सिवारे, हेमलता साहू, उपसना धनकर, रेखा कौशिक, और नीलकंठ साहू का नाम सामने आया।
इस बैठक में पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर आयोजित बालमेला के संबंध में भी चर्चा की गई। बालमेला में विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे और कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए एफएलएन बाल मेला स्टॉलभी होगा।




