छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. अंबेडकर जयंती पर बसंतपुर के युवाओं ने नशे, बुरी आदतों से दूर रहने लिया संकल्प …

राजनांदगांव। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बसंतपुर वार्ड 46 के बौद्ध विहार में विविध कार्यक्रम हुए। समाज के सभी वर्गों ने उपस्थिति दर्ज कराई। महिलाओं और युवतियों की भागीदारी जयंती के उपलक्ष्य में नजर आई। जयंती मनाने जुटे सामाजिक बंधुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर उन्हें याद किया। बौद्ध विहार में पंचशील गाया गया। समाज के वरिष्ठ और सक्रिय सदस्यों ने डॉ. बाबा साहेब के जीवन संघर्ष पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

उन्होंने दलितों के अलावा अन्य समाज के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। इस बीच समाज के युवाओं ने नशा और बुरी आदतों से दूर रहने का संकल्प लिया। युवाओं को बताया गया कि नशा ही समाज की आर्थिक तरक्की का एक प्रमुख बाधा है। इससे युवा पीढ़ी के साथ समाज को भी सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। जयंती के मौके पर विजय मेश्राम, संजय मेश्राम, अजय मेश्राम, पिंटू वासनिक, प्रदीप मेश्राम, मुकेश मेश्राम, कल्याणी बंसोड़, प्रियंका मेश्राम, वैशाली आदि मौजूद रहे।

ड्राइंग, रंगोली व मेहंदी स्पर्धा का आयोजन बौद्ध कल्याण समिति शाखा तुलसीपुर में भीम जयंती पर प्रज्ञा बुद्ध विहार में चार दिवसीय कार्यक्रम हुआ। जिसमें 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, 12 अप्रैल को ड्राइंग, रंगोली एवं मेहंदी स्पर्धा में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। 13 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम आयोजित था जिसमें बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य,भाषण, एवं अन्य प्रस्तुति आकर्षण रही।

अतिथियों ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष पारस वर्मा, पूर्व जिपं सदस्य राजेश श्यामकर, बौद्ध कल्याण समिति के सामाजिक कार्यकर्ता दीपांकर खोबरागड़े, विनोद श्रीरंगे, ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके चौमुखी योगदान को स्मरण किया। मध्यरात्रि 12 बजे केक काटकर बाबा साहेब के जन्म दिवस मनाया गया। अध्यक्ष महेन्द्र नागदेवे, प्रकाश मेश्राम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button