छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : जिले में स्टांप की कमी से लोगों को हो रही परेशानी, रजिस्ट्री में दिक्कत…
राजनांदगांव | जिले में इन दिनों स्टांप की कमी से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री, शपथ पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए स्टांप नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
खासकर तहसील और न्यायालय से जुड़े कार्यों में देरी हो रही है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से यह स्थिति बनी हुई है। लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां ध्यान देने की जरूरत है।
