
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डिवाइडर पर लगाए पौधों को नहीं मिल रहा है पानी…
राजनांदगांव | महामाया चौक से नंदई मार्ग तक डिवाइडर पर लगाए गए कई सजावटी पौधों की नियमित सिंचाई नहीं होने से वे मुरझाने लगे हैं। सड़क सौंदर्यीकरण के लिए लगाए पौधों पर बड़ी राशि खर्च की गई थी, लेकिन रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो रही है।
यहां नियमित पानी और देखभाल जरूरी है। इससे शहर की सुंदरता बनी रहेगी, वातावरण ठंडा रहेगा। मेडिकल कॉलेज के सामने यही स्थिति है।



