
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : श्री भवाल माताजी मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव 24 से…
राजनांदगांव , खैरागढ़ के अमलीपारा में श्री भवाल माताजी मंदिर का प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण उत्सव 24 अप्रैल से मनाया जाएगा। सकल श्रीसंघ एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया है। 24 को सुबह 8 बजे हवन, पूजा होगी।
शाम को 7.30 बजे अंकित लोढ़ा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 25 को सुबह 6 बजे से माता का विशेष अभिषेक किया जाएगा। सुबह 8 बजे से वरघोड़ा जुलूस निकलेगा। सुबह 9.15 बजे ध्वजारोहण और कार्यालय भवन का लोकार्पण होगा। शाम 7.30 बजे गोपाल सिसोदिया द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन की तैयारी की जा रही है।



