
राजनांदगांव : प्रशासनिक दृष्टिकोण से राजस्व निरीक्षकों का किया स्थानांतरण…
राजनांदगांव , जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार राजस्व निरीक्षक शिल्पा पाण्डेय को राजस्व निरीक्षक मंडल घुमका तहसील राजनांदगांव से स्थानांतरित कर कार्यालय कलेक्टर नजूल जांच शाखा में पदस्थ किया गया है। राजस्व निरीक्षक केदारनाथ शांडिल्य को कलेक्टर कार्यालय नजूल जांच शाखा से स्थानांतरित कर राजस्व निरीक्षक मंडल घुमका तहसील राजनांदगांव में पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी को राजस्व निरीक्षक मंडल मोतीपुर (शहर) के साथ राजस्व निरीक्षक मंडल खैरझिटी तहसील राजनांदगांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर ने सभी संबंधित राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि रूटीन प्रक्रिया में तबादले किए गए हैं।



