छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : शांति भंग करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

  • बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत हुई कार्यवाही

राजनांदगांव। जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चिखली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सतत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को कार्यवाही की गई।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में शरद पूर्णिमा पर 6 अक्टूबर की रात्रि को बांटी जाएगी जड़ी बुटीयुक्त खीर प्रसाद

चौकी चिखली पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान गौरीनगर एवं चिखली शराब भट्टी क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विवाद व उपद्रव की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो क्षेत्र में वाद-विवाद एवं झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति बना रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

इसे भी पढ़े : Rajnandgaon: मौसमी बिमारी डेंगू मलेरिया के रोकथाम हेतु आमजन को डोर टू डोर समझाईस एवं घर घर क्लोरिन टेबलेट का वितरण

गिरफ्तार आरोपी –

  1. अमन सिंह, पिता जान हेरलड सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी गौरीनगर, आदर्श स्कूल के पास, गौरीनगर वार्ड क्रमांक 14, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
  2. मुकेश शिन्दरामे, पिता विश्वनाथ शिन्दरामे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कुसुमकसा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)
  3. त्रिलोक नंदेश्वर, पिता राम प्रसाद, उम्र 25 वर्ष, निवासी चंदन नगर, मोतीपुर, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
  4. शहजाद खान, पिता जफराल खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी शांतिनगर, गली नंबर 01, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
  5. तसलीम खान, पिता नीसम खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी शांतिनगर, वार्ड क्रमांक 10, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, म.प्र.आर. अरविंद साहू, संतोष मिश्रा, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी, जयराम निषाद, नागेश्वर साहू एवं चौकी चिखली का समस्त स्टाफ शामिल रहा। इन सभी की सक्रियता व सतर्कता से क्षेत्र में समय रहते कानून व्यवस्था को बनाए रखा गया।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : विधायक प्रतिनिधि के रूप में रूपचंद की नियुक्ति

Related Articles

Back to top button