छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वार्डों में फीड बैक ले रही सर्वे टीम…

राजनांदगांव | स्वच्छता सर्वेक्षण के ​लिए पहुंची टीम रोजाना वार्डों में पहुंचकर लोगों का फीड बैक् ले रही है। इसके अलावा टीम ने सार्वजनिक शौचालय, सरोवर व तालाबों की स्थिति भी देखी हैं। टीम एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर भी कचरा प्रबंधन की जानकारी ले रही हैं।

बीते तीन दिनों से सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम शहर पहुंची हुई है। जो अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले रही है। पहले ही दिन टीम ने 5 वार्डों में निरीक्षण किया। वहीं अब तक 100 से अधिक लोगों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक ​लिया है। इधर नगर निगम की टीम भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आम लोगों को भी सहयोग देने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें