
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पार्रीनाला के पास रोटरी में मोड़ते समय ट्रक पलटा, ऊपर का हिस्सा अलग हुआ …
राजनांदगांव| नेशनल हाईवे में पार्रीनाला के पास बने रोटरी में हादसों का सफर कम नहीं हो रहा है। यहां बीती रात नागपुर की दिशा से आ रहा ट्रक रोटरी में मोड़ते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। बड़ी मात्रा में माल लोड होने की वजह से स्थिति ये बनी कि इसकी ऊपर की पूरी बॉडी ही अलग हो गई और ट्रक का निचला हिस्सा ही सड़क पर खड़ा हो गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं। शिकायत है कि यहां रोटरी पर मोड़ने के लिए पर्याप्त स्पेस नहीं दिया गया है। इसका डिजाइन ही गलत बनाया गया है।

