
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 22 दिसम्बर को
राजनांदगांव । अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 22 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।


