राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: विवाद करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

थाना सोमनी पुलिस की कार्यवाही, शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई

थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम सांकरा में पुलिस शिकायत की बात पर आक्रोशित होकर वाद-विवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने की नियत से कार्य करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी—

  1. हरीश चंद्र देशलहरे, पिता संतलाल, उम्र 43 वर्ष
  2. सुमेश साहू, पिता जीवराखन साहू, उम्र 20 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम सांकरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

उक्त आरोपियों द्वारा संज्ञेय अपराध घटित करने एवं शांति भंग किए जाने पर उन्हें धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार दोनों आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : Rajnandgaon: नववर्ष पर पुलिस का लक्ष्य: “शून्य घटना – शून्य दुर्घटना”