DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए रहा समर्पित – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, 27 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रख्यात राजनेता कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि (28 दिसम्बर) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा को समर्पित रहा। वे सत्ता के माध्यम से नहीं, बल्कि मूल्य और संस्कार के माध्यम से राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन लाने के पक्षधर थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी की सादगी, अनुशासन, निष्ठा और आत्मीयता उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने और जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कुशाभाऊ ठाकरे जी का विशेष संबंध रहा है। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि राजनीति का मूल उद्देश्य सेवा, राष्ट्रहित और समाज कल्याण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी की पावन स्मृतियाँ हम सभी को राष्ट्र और  समाज के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देती रहती है।

यह भी पढे़ : CG: मुख्यमंत्री श्री साय दिव्य श्री हनुमंत कथा समारोह में हुए शामिल

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi