छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मुख्यमंत्री साय : अंतरिक्ष केंद्र बनेगी युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला …

रायपुर । अंतरिक्ष केंद्र युवा सपनों को पूरा करने की प्रयोगशाला बनेगी। यह केंद्र प्रदेश के वैज्ञानिक भविष्य की मजबूत नींव है और पूरे प्रदेश में अंतरिक्ष केंद्रों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के राखी में जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अंतरिक्ष के तहत आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के साथ छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में अंतरिक्ष संगवारी पहल का विस्तार करते हुए सभी जिलों में अंतरिक्ष केंद्र खोले जाने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों से संवाद में कहा कि यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि उनके सपनों की प्रयोगशाला है, जहां वे विज्ञान को किताबों से बाहर निकालकर प्रयोग और अनुसंधान के माध्यम से सीख सकेंगे। जशपुर के बच्चों द्वारा रॉकेट निर्माण की उपलब्धि इसका उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान अब केवल जिज्ञासा का विषय नहीं, बल्कि रोजगार और करियर का बड़ा क्षेत्र बन चुका है। केंद्र बच्चों को सैटेलाइट निर्माण, ट्रैकिंग, मौसम पूर्वानुमान और क्लाउड मैपिंग जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण देगा। यह किसानों को सटीक मौसम और फसल संबंधी जानकारी प्रदान कर कृषि को लाभ पहुंचाएगा और तकनीक आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाएगा।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरिक्ष मिशन अनुभव साझा करते हुए बताया कि रॉकेट लॉन्च में अत्यधिक ऊर्जा लगती है और 30 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष तक पहुंचा जाता है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने, विज्ञान से दोस्ती करने और मेहनत करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, कलेक्टर गौरव सिंह, निगम आयुक्त विश्वदीप और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.