DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : बेटियों के लिए सजने वाला है खेल का मैदान

बस्तर की महिला खिलाड़ी दिखाएंगी अपना दम

जगदलपुर, बस्तर जिले में महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर एवं सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा  इस संबंध में जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं को 20 फरवरी के पूर्व अनिवार्य रूप से संपन्न कराएं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया जाएगा।


    इस वर्ष प्रतियोगिता में दो अलग-अलग आयु वर्गों को शामिल किया गया है, जिसमें 09 से 18 वर्ष तक की बालिकाएं और 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। मैदान पर एथलेटिक्स की 100 मीटर व 400 मीटर दौड़ और तवा फेंक के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, वहीं खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी जैसे दलीय खेलों में भी कड़ा मुकाबला होगा। इसके साथ ही बैडमिंटन की स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी।

विकासखण्ड स्तर पर जो प्रतिभागी या दल प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वे सीधे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे, जिसके आयोजन की सूचना विभाग द्वारा बाद में दी जाएगी। सभी प्रतिभागियों का पंजीयन निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण जानकारी के साथ किया जाए, जिसमें आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण भी शामिल है। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर प्रभारी और जनपद पंचायतों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग का मुख्य उद्देश्य इन ग्रामीण एवं शहरी खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर तक पहुँचाना है, ताकि उन्हें भविष्य में एक बेहतर पहचान और मंच मिल सके।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button