
CG : दंतैल हाथी मंदिर गेट को तोड़कर अन्दर घुसा…
रायगढ़। जिला में हाथियों की मौजूदगी है। रात में जंगल से निकलकर एक हाथी एडू परिसर के गांव के मंदिर में पहुंच गया। जिसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। हाथी आने की जानकारी मिलने के बाद हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा और सायरन बजाकर उसे जंगल की ओर भगाया। छाल वन परिक्षेत्र के एडू बीट में शनिवार की रात तकरीबन 10 बजे गांव तक पहुंच गया। जहां दंतैल अकेला विचरण करते हुए गांव के ठाकुर देवरास मंदिर के पास आया और उसके गेट को तोड़कर भीतर चले गया।
ऐसे में मंदिर में लगे CCTV कैमरे उसकी तस्वीर कैद हो गई। हाथी खाने की तालाश में कुछ देर तक वहां रहा, लेकिन तभी इसकी जानकारी हाथी मित्र दल को लगी। ऐसे में हाथी मित्र दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और गाड़ी में लगे सायरन को बजाकर उसे मंदिर से बाहर निकाल कर जंगल की ओर भगाया। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल द्वारा पुसल्दा से बरभौना रास्ते पर सावधानी से आने-जाने के साथ ही पुसल्दा, एडू, खेदापाली, बहेरामुड़ा, चीतापाली, रामनगर क्षेत्र में भी मुनादी कराया गया है। ताकि किसी प्रकार की घटना घटित न हो सके। वहीं बताया जा रहा है कि हाथी ने गांव के हरीशचंद राठिया के भी गेट को तोड़ने का प्रयास किया।



