छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : ग्राम पांडरवानी के किसान सेवाराम ने एकटकन्हर धान उपार्जन केंद्र में 60 क्विंटल धान का किया विक्रय

– ग्राम पांडरवानी के किसान सेवाराम ने एकटकन्हर धान उपार्जन केंद्र में 60 क्विंटल धान का किया विक्रय

– धान बिक्री से प्राप्त राशि से खेतों में करेंगे कार्य

       मोहला 25 नवंबर 2025। ग्राम पांडरवानी के किसान सेवाराम जब एकटकन्हर धान उपार्जन केंद्र में अपना टोकन नंबर आने पर पहुँचे, तो उनकी मेहनत की  60 क्विंटल धान  सही और पारदर्शी तरीके से तौली गई। धान का प्रत्येक बोरा मानो वर्षभर की कड़ी मेहनत और संघर्ष की गवाही दे रहा था। धान तौल प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेवाराम के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था, क्योंकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हुआ।
       सेवाराम ने बताया कि पहले वर्षों की तरह लाइन में लगना, इंतजार करना और टोकन मिलने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन इस वर्ष उन्होंने तकनीक को अपनाते हुए तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया, जिससे प्रक्रिया सरल हो गई और अनिश्चितता समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि यह तकनीक वास्तव में किसानों के लिए जीवन आसान बना रही है।


      उन्होंने बताया कि धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे सबसे पहले अपने खेतों की मरम्मत एवं सुधार कार्य में करेंगे, ताकि अगली फसल बेहतर गुणवत्ता की हो और मिट्टी की उर्वरता बढ़ सके। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि भविष्य भी सुरक्षित होगा। किसान सेवाराम ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण अब खरीदी केंद्र तक पहुंचना सुगम प्रक्रिया पारदर्शी और किसानों के लिए सम्मानजनक हो गई है।