छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

26 जनवरी को मटन मार्केट बंद,तुलसीपुर पानी टंकी से आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित,सुभाष द्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

26 जनवरी को मटन मार्केट बंद

राजनांदगांव 23 जनवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त स्वंच्छता निरीक्षकों से कहा कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।

रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

तुलसीपुर पानी टंकी से आज शाम पेयजल आपूर्ति बाधित

राजनांदगांव 23 जनवरी। ग्रीष्म ऋतु के पूर्व निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है। कुछ टंकियो की सफाई शेष है जिसमें से तुलसीपुर टंकी (क्षमता 11.50 लाख लीटर) की सफाई कार्य किया जाना है, जिसके कारण तुलसीपुर उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 25 जनवरी रविवार से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।
पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम सीमाक्षेत्र के पानी टंकियो की सफाई कराई जा रही है, ताकि नागरिको को ग्रीष्म ऋतु में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसी कडी में कल दिनांक 24 जनवरी शनिवार को तुलसीपुर टंकी (क्षमता 11.50 लाख लीटर) की सफाई की जानी है। टंकी सफाई करने के कारण तुलसीपुर टंकी सप्लाई क्षेत्र ममता नगर, शक्तिनगर, वर्धमान कालोनी, चंद्रा कालोनी, पूनम कालोनी, लालबाग क्षेत्र में कल 24 जनवरी शनिवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 25 जनवरी रविवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

सुभाष द्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई

राजनांदगांव 23 जनवरी। सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष द्वार मंे उनकी प्रतिमा के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने उनके योगदानो को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी. जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू, श्रीमती वर्षा सिन्हा (वार्ड पार्षद), सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा,कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरष्ठि पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद सर्वश्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, शेखर यादव, पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल आदमकद मूर्ति पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित की।
महापौर श्री यादव ने सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती की बधाई देते हुये कहा कि देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस के योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता। उन्होंने तुुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूगा, का नारा दिया था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वह भारतीय राष्ट्रीय सेना (आजाद हिंद फौज) के प्रमुख थे, इसके साथ ही आजाद हिंद सरकार के संस्थापक प्रमुख थे। उन्होने कहा कि हर युवा को उनके आदर्शो पर चलकर देश हित में काम करना चाहिये।
वार्ड की पार्षद श्रीमती वर्षा सिन्हा ने सुभाष चंद बोस जी की जयंती की बधाई देते हुये कहा कि मेरा सौभाग्य है कि हमारे वार्ड में सुभाष चंद बोस जी की प्रतिमा एवं सुभाष द्वार स्थापित है,सुभाष चंद जी हमारे बीच सदैव अमर रहेगे। उनके त्याग बलिदान के लिये हम सभी ऋणी रहेगे। उन्होंने कहा कि सुभाष द्वार एवं प्रतिमा के आस पास साफ सफाई रखना हमारी जिम्मेदारी है, अतः मैं इस शुभ दिन सुभाष द्वार में बेनर पोस्टर नही लगाने अपील करती हूॅ। इस अवसर पर उमेश यादव, दीपक साहू, नीरज शर्मा, शैलेन्द्र अवजट, सोनू यादव, राजू परमार, विकास रूचंदानी, जैयता साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

मवेशी धर-पकड अभियान मंे आज पकड़े 7 मवेशी,

 काजी हाउस में रखे 06 मवेशियो की हुई नीलामी

राजनांदगांव 23 जनवरी। सुगम आवागमन एवं मवेशियों को दुर्घटना से बचाने नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी में कमला कालेज रोड, आर.के.नगर, महावीर चौक, नया बस स्टैण्ड, लालबाग से 7 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी, मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे मण्डी से बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। साथ ही रेवाडीह व कन्हारपुरी काजी हाउस में रखे 6 मवेशियो की नीलामी भी हुई।
नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में कमला कालेज रोड, आर.के.नगर, महावीर चौक, नया बस स्टैण्ड, लालबाग से 7 घुमन्तु बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है, जहॉ उन्हे पैरा कुट्टी के साथ साथ बसंतपुर गंज मण्डी सें बचे फल सब्जी प्रतिदिन लाकर खिलाया जा रहा है, ताकि उन्हे पौष्टिक आहार मिलता रहे, बीमार मवेशियो को गौशाला पिंजरापोल लेजाकर ईलाज भी कराय जाता है। साथ ही उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।
चौक चौराहो एवं सडक में बैठे व घुमंतु पशुओ को पकड़ रेवाडीह एवं कन्हारपुरी मेे रखा गया है, जिनकी आज नीलामी की गयी। नीलामी मेें गाय पालने के इच्छुक लोगो ने नीलामी में भाग लेकर 6 मवेशियो की खरीदी किए। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

प्रधानमंत्री ने पीएम स्व निधि योजनांतर्गत ऋण वितरण कर रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

कार्यक्रम का नगर निगम में हुआ सीधा प्रसारण

राजनांदगांव 23 जनवरी। नेता जी सुभाषचंद बोस जी के जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को तिरूवनंतपुरम  (केरल) में राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर, आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि योजना) अंतर्गत हितग्राहियो को ऋण वितरण किए। साथ ही रूपे क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ भी किए। उक्त कार्यक्रम का महापौर श्री मधुसूदन यादव के नेतृत्व में नगर निगम सभागृह में सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, पार्षद श्री कमलेश बंधे, श्री सतीष साहू पार्षद प्रतिनिधि श्री नादान सेन व श्री ओम प्रकाश सिन्हा, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी,लीड बैक के मैनेजर श्री मनीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि जो लोग सड़कों के किनारे, गलियों में सामान बेचते हैं, इन स्ट्रीट वेंडर्स की स्थिति पहले बहुत बुरी थी। उन्हें सामान खरीदने के लिए कुछ सौ रुपए भी महंगे ब्याज पर लेने पड़ते थे। केंद्र सरकार ने पहली बार इनके लिए पीएम स्वनिधि स्कीम बनाई। इस स्कीम के बाद देशभर में लाखों साथियों को, बैंकों से बहुत मदद मिली है। लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को जिंदगी में पहली बार बैंक से कोई लोन मिला है। उन्हांेने कहा कि आज केरला से पूरे देश के लिए गरीब कल्याण से जुड़ी एक बड़ी शुरुआत भी हो रही है। आज पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया गया है। इससे देशभर के रेहड़ी-ठेले, फुटपाथ पर काम करने वाले साथियों को लाभ होगा। अब भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ते हुए, इन साथियों को क्रेडिट कार्ड दे रही है। पहले सिर्फ अमीरों के पास ही क्रेडिट कार्ड होता था, अब स्ट्रीट वेंडर्स के पास भी स्वनिधि क्रेडिट कार्ड होगा।
निगम में आयोजित सीधा प्रसारण कार्यक्रम मंे अतिथियों द्वारा पीएम स्व निधि योजनांतर्गत निजी व्यवसाय के लिए लेखपाल सिन्हा, अलका मेश्राम, मूलचंद देवांगन, राहुल राय,ऑचल ताम्रकार, बिसनाथ साहू को 15-15 हजार रूपये तथा सपना गजभिए को 25 हजार रूपये ऋण वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने हितग्राहियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर बनाने छोटे व्यवसायियो के लिए पीएम स्व निधि योजना बनाई और आज उनकी सुविधा के लिए पीएम स्व निधि क्रेडिट कार्ड लांच किया है। कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन की सिटी मैनेजर सुश्री मोनिका वराडे सहित सामुदायिक सगठक एवं हितग्राही उपस्थित थे।