DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : टीएल बैठक : धान उठाव, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, आवास, आधार अपडेशन, ई-ऑफिस क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जन-समस्याओं एवं जन-शिकायतों के निराकरण तथा जन- कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन और कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त नवीन आवेदनो के निराकरण की विभागवार समीक्षा की तथा निराकरण हेतु लंबित प्रकरणों को तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन के 19, मुख्यमंत्री जन शिकायत के 81, पीएमओ पोर्टल में 11, कलेक्टर जनदर्शन के 150 और कलेक्टर कार्यालय में प्राप्त 109 नवीन प्रकरण निराकरण हेतु लंबित पाए गये। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियोें को लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर शीध्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निराकरण की जानकारी से अवेदकों को अवगत कराने तथा निराकरण उपरांत प्रकरण पोर्टल से विलोपित करने कहा।

कलेक्टर ने समर्थन मूल्य पर किसानों से उपार्जित धान का मिलर्स से कराए जा रहे उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों एवं एसडीएम को राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन आवास योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हे आवास का किश्त मिल गया है और उनके द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया गया है, उनसे संपर्क कर शीध्र आवास प्रारम्भ कराएं। उन्होंने आवास हितग्राही की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके वारिसान के नाम पर आवास प्रारम्भ कराने तथा वारिसान नहीं होने की स्थिति में आवास निरस्त कराने कहा।

कलेक्टर ने छूटे हुए सभी स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों, पेंशनर्स आदि का आधार कार्ड बनाने तथा आधार अपडेशन के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला एवं अधिनस्त कार्यालयों में सभी फाइलों का संचालन एवं विभागीय पत्राचार ई-ऑफिस के माध्यम से करने और कार्यालयों में बायोमेट्रिक या आधार बेस उपस्थिति अनिवार्य रुप से सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने पीडीएस दुकानों मे बचत स्टाक का सत्यापन एवं वसूली, जिला रेड क्रास समीति में सदस्यों की संख्या बढ़ाने, जन्म-मृत्यु पंजीयन, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना में प्रगति लाने, सभी शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्ष्य के अनुरुप प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला, अनुविभाग एवं खण्ड अधिकारी उपस्थित थे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.