DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : संयुक्त छात्रावास एकता दिवस में शामिल हुई विधायक और कलेक्टर

कोंडागांव, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक लता उसेंडी के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को संयुक्त छात्रावास एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सुविधा और सांस्कृतिक संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर लता उसेंडी ने केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित की।

साथ ही राज्य शासन द्वारा बेटियों के लिए संचालित सरस्वती सायकल योजना को बेटियों के लिए अहम् बताते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ बेटियों को पढ़ाई के प्रति रूचि और शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना बताया , जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा बस्तर की आदिम संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में बस्तर पंडुम का आयोजन किए जा रहे हैं, ताकि बस्तर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी छात्रावासों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि जिले का बालिका छात्रावास अत्यंत सुंदर है और यदि सभी छात्रावासों को इसी प्रकार स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखा जाए तो यह जिले की पहचान बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि “यह आपका छात्रावास है, यह आपका बगीचा है, इसका सही उपयोग करें और इसे स्वच्छ बनाए रखें।” साथ ही उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि आगामी छात्रावास दिवस के अवसर पर बस्तर की आदिवासी संस्कृति की झलक छात्र-छात्राओं के वेशभूषा में दिखाई दे।

     कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगरपालिका परिषद कोंडागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जितेंद्र सुराना, नागेश देवांगन बालसिंग बघेल, प्रदीप नाग, पूनम ठाकुर, गोविन्द रामटेके, अविनाश सोरी, रौनक पटेल एवं भोला ठाकुर सहित आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त कृपेंद्र तिवारी छात्रावास के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.