बिहार / झारखण्डराज्‍य

रांची पहाड़ी मंदिर को नया नेतृत्व, राजेश कुमार साहू को फिर मिली अहम जिम्मेदारी

 रांची

झारखंड के रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर समिति का पुनर्गठन किया गया.  झारखंड राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर की नई समिति का गठन किया गया है. इस नई कमेटी में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राजेश कुमार साहू को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें आगामी पांच सालों के लिए समिति में अपना योगदान देने का अवसर दिया गया है.

सदस्यों में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी
समिति के अध्यक्ष पद पर न्यायाधीश एस० एन० पाठक को नियुक्त किया गया है. वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में सांसद, विधायक, रांची उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित विजय पाठक को शामिल किया गया है.

विकास और सौंदर्यीकरण को मिलेगी गति
समिति के सदस्यों ने राजेश कुमार साहू को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से पहाड़ी मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को नई गति मिलेगी और यह ऐतिहासिक धरोहर और भी भव्य रूप में सामने आएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button