छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : तीन दिवसीय म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में राज्योत्सव का आयोजन किया जायेगा…

राजनांदगांव, राज्योत्सव का आयोजन 2, 3 एवं 4 नवम्बर को म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 2 नवम्बर 2025 को मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रथम दिवस 2 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शाम 6 बजे से शाम 6:15 बजे तक मुख्य अतिथि का आगमन होगा एवं उनके द्वारा विभागीय विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत शाम 7:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोक गायिका आरू साहू द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।

3 एवं 4 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा तथा शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.