
Rajnandgaon : गोपा अष्टमी पर गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा.अर्चना की…
राजनांदगांव, गोपा अष्टमी पर बाल रत्न मंच सेवा समिति के गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा.अर्चना की। गौ सेवक सौरभ खंडेलवाल एवं राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी महापर्व का विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय गौ माता आज ही के दिन भगवान श्री कृष्ण ने 6 वर्ष की आयु में गोचारण प्रारंभ किया था। तभी से गोपाष्टमी पर्व भक्तों की आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
संस्कारधानी राजनांदगांव की सेवा में समर्पित संस्था बाल रत्न मंच सेवा समिति गौ सेवा रथ दो रोटी के सेवाभावी समर्पित गौ सेवकों द्वारा शहर के विभिन्न सड़कें गलियांए हमाल पाराए रामाधीन मार्ग गंज लाइनए भारत माता चौकए सदरए नंदई चौक इंदिरा नगर दुर्गा चौकए बसंतपुर हॉस्पिटल के पास चौक चौराहा में सर्व देवमई गौ माता का विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए चरणों में जल अर्पण तिलक पुष्प एवं मौली धागा व वस्त्र समर्पित किया। आरती पूजन करते हुए गौ माता को गुड़ और रोटी खिलाई। गौ माता के उपचार सेवा के लिए बाल रत्न मंच सेवा समिति परिवार की ओर से 2100 रुपए सहयोग किया गया।
मंगल कामना की सेवकों का किया गया सम्मान गौ माता की सेवा में समर्पित सेवकों का सम्मान तिलक लगाकर अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर सत्कार किया गया। उन्हें भेंट प्रदान किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों गायों का झुंड इकट्ठा हो गया। गोपाष्टमी के पावन पर्व में गौ माता संपूर्ण विश्व को आशीष प्रदान करें। सभी के जीवन में धर्म संस्कृति सेवा सुख समृद्धि सौभाग्य धन से परिपूर्ण हो ऐसी मंगल कामना की गई। गौमाता का महत्व भी बताया।



