
Rajnandgaon: राहुल नगर लखोली में अवैध शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 दिसंबर 2025 को राहुल नगर लखोली क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 70 पौवा अवैध देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी मात्रा 12.600 बल्क लीटर और बाजार कीमत करीब 26,400 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान श्रीमती वर्मा (उम्र 52 वर्ष) निवासी राहुल नगर, लखोली को पकड़ा गया। उसके पास से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.400 BL) और 40 पौवा देशी मसाला शराब (7.200 BL) बरामद हुई। पूछताछ में उसने शराब की सप्लाई सुनील जांगड़े, निवासी स्टेशन पारा से आने की बात स्वीकार की।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस शराब सप्लायर सुनील जांगड़े की तलाश कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अवैध शराब कारोबारियों पर सख्ती जारी: पुलिस की टीम ने दिखाई मुस्तैदी
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के स्टाफ—प्र0आर0 शंभूनाथ द्विवेदी, महिला आरक्षक राधिका साहू, आरक्षक लिलेंद्र पटेल, प्रयंश सिंह, राजेश साहू एवं अन्य पुलिस जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे असामाजिक तत्वों और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।






