
राजनांदगांव : मौजूद परिवेश में एक-दूसरे से ज्यादा परिचित, सामाजिक होना चाहिए…
डोंगरगढ़ , माई की नगरी डोंगरगढ़ के स्थानीय लॉज में अग्रवाल सभा रायपुर के तत्वावधान में चार व पांच अप्रैल को होने वाले परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक हुई। अग्रवाल सभा डोंगरगढ़ द्वारा आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रायपुर समाज के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने की।
विशिष्ट अतिथि किशन अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, सतपाल जैन, विशंभर अग्रवाल, डॉक्टर नीरज अग्रवाल, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल व स्थानीय संरक्षक हुकुमचंद अग्रवाल, सिद्ध गोपाल नरेडी, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल मंचस्थ थे। बैठक को संबोधित करते हुए अतिथियों ने समाज की पुरानी परंपरा के अनुरूप सामूहिक विवाह के लिए परिचय सम्मेलन आयोजित करने पर बल दिया। विजय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में हमें एक-दूसरे से ज्यादा परिचित व ज्यादा सामाजिक होना चाहिए। सभी सामाजिक बुराइयों के पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण होते हैं।
अग्र धरोहर व अग्र मंथन का कार्यक्रम भी होगा इस दौरान अग्र धरोहर व अग्र मंथन का कार्यक्रम भी होगा। बैठक में लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, हुकुमचंद अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, गोपाल खेमुका, कन्हैया अग्रवाल, पूनमचंद अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने अपने विचार रखे। बैठक में जगन्नाथ अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल, कैलाश, गोयल, उमाशंकर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अधिवक्ता गोपाललाल अग्रवाल, कमल किशोर लोहिया, द्वारका प्रसाद भूत, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, गणेश नरेड़ी, गिरधारी मेहरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।





