DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : कर्मचारी चयन मंडल के गठन का निर्णय युवाओं के लिए ऐतिहासिक : भरत मटियारा

उत्तर बस्तर कांकेर,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन को स्वीकृति दिए जाने के निर्णय का छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

मटियारा ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्रदेश के युवाओं के हित में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। कर्मचारी चयन मंडल के गठन से राज्य सिविल सेवा परीक्षा को छोड़कर अधिकांश शासकीय भर्तियां एक ही मंच के माध्यम से संपन्न होंगी, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद वर्तमान छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के स्थान पर कर्मचारी चयन मंडल कार्य करेगा, जो भर्ती तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि नए मंडल के माध्यम से विभिन्न विभागों की समान प्रकृति की परीक्षाओं को एक साथ आयोजित करने की व्यवस्था की जाएगी तथा परीक्षा कैलेंडर जारी कर तय समय-सीमा में परीक्षाएं एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे युवाओं को लंबे समय तक परिणाम की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं विश्वास बढ़ेगा।

भरत मटियारा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। कर्मचारी चयन मंडल का गठन निश्चित रूप से प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, विशेषकर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल प्रदेश में पारदर्शी, विश्वसनीय और समयबद्ध भर्ती प्रणाली स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.