छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डॉ. रमन सिंह को फोन….

राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह बोले – प्रधानमंत्री का स्नेह और मार्गदर्शन जनसेवा के लिए प्रेरणा

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह का हालचाल जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम पूछा।

डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद श्री मोदी ने अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर फोन किया, जो उनके लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक क्षण रहा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं और साथियों के प्रति अपनत्व, स्नेह और संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। यह उनका नेतृत्व ही है जो जनसेवा के मार्ग पर निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।

डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री के इस स्नेह और आत्मीयता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा जनसेवा के कार्यों में प्रेरणा देता रहेगा।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi