
राजनांदगांव : माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि सभी समाजों के लिए प्रेरणा हैं: मधुसूदन…
राजनांदगांव , बसंतपुर स्थित जिला साहू संघ के साहू सदन में पापमोिचनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला साहू संघ के प्रवेश द्वार स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठित लड्डू गोपाल एवं माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ एवं सामूहिक आरती के साथ की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव थे। प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, मदन साहू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में नीलमणी साहू, नोबेल साहू, विवेक साहू, इंजी.शेखर साहू,मोती साहू, कुलेश्वर साहू, राजेश साहू, किरण साहू, तरुणा साहू, माधव साहू, देवकुमारी साहू, यशवंत साहू, भोज गंजीर, हेमनाथ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महापौर यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता कर्मा किसी एक धर्म या समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा स्वरूप रहीं। उन्होंने कहा कि साहू समाज की संगठित कार्यशैली और रचनात्मक सामाजिक पहल पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायी है।
22 मार्च को डोंगरगांव में आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव प्रमुख अतिथि डॉ. नीरेंद्र साहू ने माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आगामी 22 मार्च को डोंगरगांव के फुटबॉल मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक जनों से इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की।
आयोजन को लेकर के तैयारियां शुरू की गईं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि 22 मार्च को डोंगरगांव में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय भव्य आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। समाज के पदाधिकारी तन-मन-धन से कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के यशवंत साहू, माधव साहू, कुलेश्वर साहू, तुल दास साहू, महेश साहू मौजूद रहे।


