छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : 104 वाहन चालकों से 38 हजार जुर्माना वसूला गया …
राजनांदगांव| ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 104 वाहन चालकों से 38 हजार जुर्माना वसूला गया है। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 4 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने बताया ओवर स्पीड वाहनों पर 8 प्रकरण, रेड सिग्नल जंप 20, दुपहिया वाहन में तीन सवारी 17 नो पार्किंग में खड़े वाहन 12 प्रकरण, चारपहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट के 4 प्रकरण, बिना लाइसेंस वाहन चलाने 2 प्रकरण, मौके पर वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर 23 प्रकरण, अन्य यातायात नियम उल्लंघन के 13 प्रकरण मिले। कुल 104 वाहन चालकों से 38,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।



