राजनांदगांव : भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव मना, शोभायात्रा का आकर्षण रही झांकी…
राजनांदगांव , भगवान श्री चित्रगुप्त का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में निकली विशाल शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। वहीं भगवान श्री चित्रगुप्त की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। श्री चित्रगुप्त मंदिर जमात पारा में सुबह 8 बजे महाभिषेक, पूजन-आरती और हवन एवं प्रसादी संपन्न संपन्न हुई। शाम को शहर में झांकी के साथ निकली शोभायात्रा का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। शाम को म्यूनिसिपल स्कूल मैदान गांधी सभा गृह परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भगवान श्री चित्रगुप्त समस्त मानव जाति के कर्मों एवं पाप-पुण्यों का लेखा-जोखा रखते है। इस सृष्टि के न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्राकट्य उत्सव तिथि वैशाख्य शुक्ल,गंगा सप्तमी, गुरुवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर जमात पारा में कायस्थ समाज एवं सभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कायस्थ समाज के अध्यक्ष लक्की ललित श्रीवास्तव ने बताया भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य उत्सव में शामिल होने और सहभागिता देने जिले के कायस्थ परिवारों में उत्साह देखा गया। इसमें जिलेभर से 600 परिवार शामिल हुए।
गांधी सभागृह परिसर में मंचीय कार्यक्रम हुआ अध्यक्ष लक्की श्रीवास्तव ने बताया सुबह 8.30 बजे से भगवान का महाभिषेक, पूजन, हवन, आरती प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शाम को 4.30 बजे भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर से किया गया। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर, किलापारा, चित्रांश चौक और गुरुद्वारा चौक से होते हुए म्युनिसिपल स्कूल के गांधी सभा गृह मे पहुंची। गांधी सभागृह परिसर मे सामाजिक मंचीय कार्यक्रम हुआ।
समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया मुख्य अतिथि कुलबीर सिंह छाबड़ा ने समाज के विकास के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की। कहा हमेशा कायस्थ समाज के कार्यक्रमों में शामिल होकर खुशी मिलती है। कार्यक्रम में शैकी बग्गा, अमीय श्रीवास्तव, इंदू, उषा अपूर्वा श्रीवास्तव अतिथि रही। वरिष्ठों का श्रीफल शॉल से सम्मान किया गया। सचिव शरद श्रीवास्तव ने संचालन किया। प्रभात बख्शी द्वारा लिखित काव्य रचना का विमोचन किया गया।


